सहारनपुर, मार्च 4 -- थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने चर्चित शिवम राणा हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की है। आरोपी खुद को श्री राजपूत करणी सेना उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बताता है। गौरतलब है कि 8 फरवरी को साधारणसिर निवासी प्रदीप राणा की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि जमीन और प्लॉटिंग के पैसों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में दोनों पक्ष एक फार्म हाउस पर बातचीत के लिए पहुंचे थे। बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला इतना बिगड़ गया कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग में शिवम राणा को गोली लगी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। वरिष्ठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.