सहारनपुर, फरवरी 22 -- बिहारीगढ़ क्षेत्र के शिवालिक फार्म में 8 फरवरी को हुए शिवम राणा हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजनों ने प्रस्तावित हाईवे जाम का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। शनिवार को एसएसपी से मुलाकात के बाद परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नजर आए। गौरतलब है कि गुरुवार को साधारणसिर में आयोजित शोकसभा के दौरान लोगों ने पुलिस की धीमी कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो रविवार को हाईवे जाम किया जाएगा। शनिवार को परिजन एसएसपी अभिनंदन सिंह से मिले। मुलाकात के दौरान नीरज राणा, सुशील राणा, रामवीर, रोहतास, मोनू राणा, तुषार राणा, बजिंदर, शुभम राणा, आदित्य राणा और निखिल मौजूद रहे। परिजनों ने बताया कि एसएसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। आश्वासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.