मधुबनी, मार्च 6 -- फुलपरास (मधुबनी। प्रखंड क्षेत्र के सिजौलिया गांव निवासी धर्मनारायण झा एवं शिक्षिका बबीता झा के पुत्र शिवम नारायण झा ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल की है। यूपीएससी द्वारा घोषित परिणाम में उन्हें 597वीं रैंक मिली है। शिवम का बचपन सिजौलिया गांव में बीता है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पिता शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं एवं माता गांव के ही मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। शिवम की प्रारंभिक शिक्षा मां के सानिध्य में गांव के ही मध्य विद्यालय से हुई, जहां से उन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई की। उच्च शिक्षा प्रखंड के भट्टाबाड़ी गांव से हुई, तो अंतर स्नातक नुनुबाबू कृपानाथ पाठक महाविद्यालय, खोपा से हुई है। शिवम एवं उनके छोटे भाई शुभम नारायण झा ने एक साथ जेईई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.