फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- खैरगढ़ में लाइनपार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम मिले ढोलपुरा के निकट रेलवे लाइन किनारे मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। युवक कस्बा का रहने वाला है और वह दिल्ली काम करने के लिए जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मंगलवार देर शाम ढोलपुरा के निकट एक अज्ञात युवक का शव पटरी किनारे मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई थी। जहां बुधवार सुबह कस्बा निवासी पंकज के परिजन पहुंचे। उन्होंने अपने भाई 20 वर्षीय शिवम पुत्र पूरन के रूप में शव की शिनाख्त की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिलने से खलबली परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार सुबह दिल्ली काम पर जाने के लिए घर से निकला था। जब शाम तक वह दिल्ली नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसके बड़े भाई पंकज ...