मधेपुरा, जनवरी 8 -- मधेपुरा निज संवाददाता पूर्वी भारत विज्ञान एवं अभियंत्रण मेला 2026 के लिए जिले के लिए छात्रों का चयन हुआ है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकला के छात्र शिवम कुमार और उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर की छात्रा प्रियम कुमारी का चयन पूर्वी भारत विज्ञान एवं अभियंत्रण मेला 2026 के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए चयन की घोषणा 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 के अंतिम दिन राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार, पटना में की गई। यह अंतर्राज्यीय स्तर का विज्ञान एवं इंजीनियरिंग मेला 13 से 15 जनवरी 2026 तक बिरला इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित होगा। शिवम कुमार का प्रोजेक्ट स्मार्ट डस्टबिन मॉनिटरिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम है। यह प्रोजेक्ट स्वच्छता अभियान को मजबूत करने के साथ-साथ स...