शिवम और पुष्प ने कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर गौरव बढ़ाया
फरीदाबाद, जुलाई 13 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी के युवा पहलवान शिवम नागर और पुष्प शर्मा ने कुश्ती प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। शिवम नागर ने रोहतक में संपन्न राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, बल्लभगढ़ के पंजाबी वाड़ा निवासी पुष्प शर्मा ने थाईलैंड में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। दोनों पहलवानों की उपलब्धि से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। गांव नीमका निवासी शिवम नागर पिछले आठ वर्षों से राज्य खेल परिसर में जिला खेल विभाग के कुश्ती कोच जयदीप से प्रशिक्षण ले रहे हैं। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शिवम ने पहले मुकाबले में चंडीगढ़ के पहलवान को 10-0 से हराया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में कर्नाटक के पहलवान को भी 10-0 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.