बिजनौर, अगस्त 8 -- स्थानीय भाजपा नेता शिवम अग्रवाल एडवोकेट ने शनिवार सुबह दिल्ली में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन लिया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...