हापुड़, फरवरी 16 -- बक्सर स्थित सरस्वती शिशु सदन में चल रही महाशिवपुराण कथा के दूसरे दिन आचार्य रोहित कृष्णम जी ने बताया कि भगवान शाम्भ व सदाशिवा ने ब्रह्मा व विष्णु को प्रकट किया। अब ब्रह्मा व विष्णु में आपस मे झगड़ा होने लगा। दोनों आपस मे एक दूसरे का बेटा कहने लगे। इसके बाद भगवान शिव दोनों का झगड़ा मिटाने के लिये ज्योतिलिंग में प्रकट हुए। ओर दोनों से कहा जो हमारे ज्योतिर्लिंग का छोर पता कर लेगा। उसे ही बड़ा समझा जायेगा। ब्रह्मा व विष्णु दोनों ही छोर का पता लगाने के लिये निकल पढ़े। परन्तु दोनों ही अनादिकाल तक छोर का पता लगाने में असमर्थ रहे। विष्णु तो वापस लौट आये, परन्तु ब्रह्मा नही लोटे ओर कपटवश शिव से आकर बताया कि मैने ज्योर्तिलिंग का पता लगा लिया। अतः आचार्य रोहित जी ने इस कथा का विस्तृत वर्णन किया। इस मौके पर सरोज, मंजू, सविता, शालू, अं...