हापुड़, फरवरी 18 -- गांव बक्सर में स्थित सरस्वती शिशु सदन स्कूल में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन कथा वाचक पंडित रोहित शास्त्री ने अमरनाथ की अमर कथा का वर्णन करते हुए बताया कि शिव महापुराण की कथा ही अमर कथा है, जिसे सुनकर जीव कार्य बंधन से मुक्त हो जाता है। बुधवार को आयोजित कथा में रोहित शास्त्री ने अशेश्वर महादेव अवतार, भूतेश्वर भोलेनाथ की कथा, सती चरित्र वर्णन करते हुए कहा कि कैसे पार्वती का जन्म हिमालय राज के घर हुआ। इस बीच शिव पार्वती विवाह का उत्सव मनाते हुए कथा परिसर भगवान शिव के भजनों से गुंजायमान हो गया। कथा सुनने को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। यजमान सरोज शर्मा रहीं।इस मौके पर सरोज, मंजू, सविता, शालू, अंजू, रीता, गीता, सन्तोष, मुनेश्वरी, पीयूष, मुकेश, लोकमणि, संजय,अरविंद, जगमणि, देव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.