बगहा, मई 18 -- चौतरवा, एक संवाददाता। क्षेत्र के पतिलार में आयोजित होने वाले शिव महापुराण कथा को लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया।उक्त कथा का आयोजन पतिलार के मां बहुरहिया के प्रांगण में किया गया हैं। जिसका शुभारंभ सोमवार को 551 कुवांरी कन्याओं के साथ कलश यात्रा निकाल की गई। उक्त कलश यात्रा ढोल बाजे के साथ जुलूस के साथ निकली। मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक मिश्रा ने बताया की शिव महा पुराण कथा 18 मई से 26 मई तक चलेगा । 26 मई को पूर्वाहित के साथ सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया की कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 8 बजे से 12 बजे तक की जाएगी। यह भी पढ़ें- गंडक नदी तट पर नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा मौके पर अंतरराष्ट्रीय कथा ब्यास अयोध्या से पधारे पंडित देव कृष्ण शास्त...