आगरा, जून 3 -- प्राचीन सीताराम मंदिर वजीरपुर में श्रीमद्भागवत महापुराण महोत्सव के लिए बुधवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ। मुख्य यजमान निरंजन लाल सारस्वत एवं आशा सारस्वत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि 8 से 15 जून तक प्रतिदिन दोपहर 3 से सायं 7 बजे तक भागवत कथा होगी। भागवताचार्य श्री चैतन्य हरिचरत जी महाराज कथा सुनाएंगे। महंत अनंत उपाध्याय ने कथा श्रवण का महत्व बताया। इस अवसर पर सचिन सारस्वत, धर्मेंद्र बॉबी, योगेंद्र सिंघल, मयंक मित्तल, सूरज तिवारी, संजय सिंह, अरविंद गुप्ता, अमरनाथ शर्मा, हेमंत दुबे, सुरेंद्र शर्मा, विक्रम हनी, विजय और विनीत सिंघल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...