मिर्जापुर, फरवरी 15 -- मिर्जापुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर मां विंध्यवासिनी का धाम पूरी तरह से शिव के रंग में रगा रहा। चहुंओर हर हर महादेव और नम: पार्वती पतये के घोष संग बाबा के भक्तों ने सुबह से शिवमंदिरों में जलाभिषेक और पूजन-अर्चन शुरू किया। दिनभर शिवालयों और नगर के मंदिरों में भीड़ लगी रही। नगर के बरिया घाट स्थित पंचमुखी महादेव, सत्तीरोड स्थित बूढ़ेनाथ महादेव, रैदानी कालोनी स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर पर भोर से ही भक्तों की लाइन लगी रही। बरियाघाट, ताड़केश्वर महादेव और बूढ़ेनाथ मंदिर पर दो सौ मीटर लंबी कतार दिखी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, शमीपत्र, गेंदा, गुलाब के फूलों की माला, गजरा अर्पण किए। कुछ भक्तों ने पुरोहितों से रुद्राभिषेक भी कराया। सुबह से शाम तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। इसके अलावा नगर के जमुनहिया स्थित गजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.