शिवमय हुआ लक्सर, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा शहर
रुडकी, अगस्त 8 -- लक्सर, संवाददाता। कांवड़ मेला चरम पर पहुंचने के साथ ही लक्सर की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर तरफ भगवा रंग नजर आ रहा है और साउंड सिस्टम पर बज रहे भोलेनाथ के भक्ति गीतों से पूरा कस्बा शिवमय हो गया है। कांवड़िये अपने वाहनों के साथ हरिद्वार की ओर रवाना हो रहे हैं। सुबह से देर रात तक सड़कों पर कांवड़ियों की आवाजाही बनी हुई है। शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ के बीच लक्सर शिव चौक और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया है। यहां कांवड़ियों को भोजन, प्रसाद और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विभिन्न स्वरूपों की कांवड़ लेकर बढ़ रहे शिवभक्त भंडारों में सेवा करने के लिए स्थानीय लोग भी उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। रास्ते से गुजरने वाले कांवड़िये कुछ देर रुककर प्रसाद ग्रहण कर फिर हरिद्वार की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.