गोपालगंज, मई 28 -- कथा सुनने पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राहुल आनंद फूलों की बारिश से भक्तिमय हुआ माहौल सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया प्रखंड के जलालपुर पंचायत में आयोजित रुद्र महायज्ञ को लेकर बुधवार को पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

कथा वाचिका की उपस्थिति अयोध्या धाम से आईं कथा वाचिका किशोरी प्रिया ने श्रद्धालुओं को शिव पुराण की कथा सुनाई। कथा श्रवण के लिए पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवा शामिल रहे।

कथा का महत्व कथा वाचिका किशोरी प्रिया ने शिव पुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव की कथा सुनने से मन को शांति मिलती है तथा व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि शिव पुराण की कथा लोगों में धर्म, सत्य और मानवता के प्रति आस्...