हजारीबाग, फरवरी 1 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग शहर के ओकनी तालाब रोड दूसरी गली में दो फरवरी से महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु ओकनी ताब रोड से जल उठाकर तीसरी गली में बनाए गए भव्य मंडप में प्रवेश करेंगे। फिर ग्राम देवता पूजन एवं देव निमंत्रण का कार्यक्रम होगा। यज्ञाचार्य विद्वान पं. अवधेश मिश्र अपने सहयोगी पुरोहितों अंबुज मिश्र और बाबा विश्वनाथ मंदिर के आचार्य पं . अरविंद मिश्र महायज्ञ का शुभारंभ कराएंगे। ओकनी तालाब रोड तीसरी गली में भव्य और आकर्षक मंडप में यज्ञशाला बनाया गया है। भजन-कीर्तन से पूरा ओकनी तालाब शिवनगरी में तब्दील है। मंदिर में शिव परिवार के साथ मां गंगा की भव्य और आकर्षक प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया है। मुहल्ले और गलियों को झंडियों और रंग-बिरंगे ...