शिवमंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलशयात्रा
हजारीबाग, जून 22 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गयपहाड़ी में शिवमंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह पांच कुंडीये गायत्री महायज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा को विधायक अमित कुमार यादव ने कलश शोभायात्रा को फीता शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से मन और आत्मा पवित्र होता है। भगवान महादेव और माता गायत्री से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। कलशयात्रा में उपप्रमुख सुरजी देवी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, उत्तिम महतो, अरविंद प्रसाद, भोला प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, रीतलाल चौधरी, दुर्गा प्रसाद समेत आदि श्रद्धालु शामिल थे। यह भी पढ़ें- शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा निकली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.