शिवमंदिर के पांचवें वार्षिकोत्सव पर श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा
लातेहार, जून 21 -- बेतला, प्रतिनिधि। शिवमंदिर स्थापना के पांचवें वार्षिकोत्सव पर सरईडीह में श्रद्धालुओं ने शनिवार को चिलचिलाती धूप में पूरे उत्साह से भव्य कलशयात्रा निकाली। मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह और जिप सदस्य संतोषी शखर ने श्रद्धालुओं के हाथ में कलश थमाकर यात्रा की शुरुआत की। इसमें शामिल लोग बाजे-गाजे के साथ जुलूस की शक्ल में सरईडीह शिवमंदिर से चलकर जय श्रीराम, जय शिव,ऊं नम: शिवाय,बोल बम आदि जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते केचकी संगम पहुंचे।वहां पर कलश में कोयल और औरंगानदी का पावन जल विधिवत लेकर पुनः उसी मार्ग से मंदिर लौटे। लौटने पर वहां मौजूद पुजारी उपेंद्र पाठक और उमेश मिश्र ने सभी श्रद्धालुओं के कलश को मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर प्राण-प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.