चंदौली, फरवरी 15 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में रविवार को महाशिवरात्रि पर शिवमंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। श्रद्धालु बोल बम की जयघोष के साथ जल अर्पण किए। इस दौरान जिले के सभी प्रमुख शिवमंदिरों में हजारों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मी जगह- जगह मुस्तैद रहे। वही कई शिवमंदिरों में भीड़ को देखते हुए लंबी लाइन लगी रही। जिले के प्रमुख शिवमंदिर सकलडीहा कालेश्वर और शिकारगंज जागेश्वर धाम, व्यासनगर वेदो व्यास में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार, सकलडीहा कस्बा के महेश्वरनाथ शिव मंदिर और चतुर्भुजपुर के स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि पर भारी संख्या में महिलाओं के साथ शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। शिकारगंज प्रतिनिधि के अनुसार चन्द्रप्रभा नदी के पावन तट पर बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.