शिवभक्त किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए हुए रवाना
अयोध्या, मई 31 -- सोहावल, संवाददाता। हिमाचल प्रदेश स्थित पवित्र एवं अत्यंत दुर्गम किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए रविवार को सोहावल क्षेत्र से 35 शिवभक्तों का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। शिवभक्तों ने सोहावल रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ की। जहां परिजनों, माताओं-बहनों एवं क्षेत्रवासियों ने उनका तिलक कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीँ तीर्थयात्रियों ने बताया कि किन्नौर कैलाश हिंदू आस्था के प्रमुख तीर्थों में से एक माना जाता है। समुद्र तल से लगभग 4,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह यात्रा कठिन पर्वतीय रास्तों, ऊंची चढ़ाइयों और चुनौतीपूर्ण मौसम के कारण देश की सबसे दुर्गम धार्मिक यात्राओं में गिनी जाती है। यात्रा दल में रामबाबू, राजू गुप्ता, लल्लू गुप्ता, विवेक कसौधन सहित कुल 35 शिवभक्त शामिल हैं। इस जत्थे में नेपाल, बाराबंकी, बस्ती,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.