नई दिल्ली, जुलाई 24 -- सावन के महीने में हरिद्वार व अन्य पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर दिल्ली पहुंचने वाले कांवड़ियों का स्वागत करने के लिए दिल्ली को सजाया जाएगा। कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करने की तैयारी सरकार कर रही है। उनकी सुविधाओं के लिए दिल्ली सरकार ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए तय किए गए रास्तेसमीक्षा बैठक दिल्ली सचिवालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक में दिल्ली सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, समिति के सदस्य विधायक अजय महावर, अनिल शर्मा, करनैल सिंह, संजय गोय...