शिवभक्तों से करें मधुर व्यवहार: एडीजी
रिषिकेष, जुलाई 27 -- श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की सुरक्षा व ट्रैफिक संचालन के लिए एडीजी ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया। तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों को कांवड़ियों से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। कांवड़ ड्यूटी में तैनात टिहरी, पौड़ी व देहरादून के पुलिस अधिकारियों को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरूगेशन ने ब्रीफ किया। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस कॉलेज में आयोजित बीफ्रिंग में पुलिस अधिकारियों को निष्ठा से ड्यूटी निभाने के लिए कहा। यात्रा रूट पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हर वक्त अलर्ट रहने के निर्देश दिए। यात्रा रूट पर संचालित अस्थायी दुकान संचालकों के सत्यापन करने के लिए भी संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों निर्देशत किया। यह भी पढ़ें- पहली बार कांवड़ मेले में साइबर कमांडो तैनात, वीडियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.