रांची, मई 7 -- कांके, प्रतिनिधि। श्री शिवाला सेवा समिति के तत्वावधान में सुकुरहुट्टू स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित भव्य शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से शिवमहापुराण कथा को सुनने के लिए रांची सहित आसपास से श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। पूरा कथा परिसर हर हर महादेव और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयघोष के साथ पंडितजी ने प्रवचन आरंभ किया। अपने ओजस्वी और सहज शैली में कथा वाचन करते हुए उन्होंने भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिव ही सृष्टि के आधार हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को सत्य बोलने, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने, सनातन संस्कारों को जीवन में अपनाने तथा शिवभक्ति के माध्यम से जीवन को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया।
कथा का महत्व कथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.