हमीरपुर, जनवरी 29 -- सरीला, संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर नगर के प्राचीन शल्लेश्वर मंदिर से निकलने वाली शिवबारात और परिक्रमा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को नगर पंचायत की टीम ने प्रशासनिक देखरेख में परिक्रमा मार्ग पर अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे वर्षों से बने अवैध चबूतरे और अस्थायी कब्जों को हटाया गया। साथ ही परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाने के लिए सीसी सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया गया है, जिससे शिव बारात के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। कार्रवाई के समय एसडीएम बलराम गुप्ता, चौकी प्रभारी शांतनु तथा नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.