शिवबाबा धाम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
अंबेडकर नगर, जून 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शिवबाबा धाम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार के नेतृत्व में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। योगाचार्य विकास चन्द्र तिवारी एवं नीलम पाण्डेय ने प्रतिभागियों को वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, अनुलोम विलोम प्राणायाम के साथ साथ ग्रीवा एवं कमर संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इस दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। डॉ. रणजीत कुमार ने कहा कि अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान के कारण अनेक बीमारियां बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें- य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.