शिवपुर रेलवे लोडिंग में रोजगार को लेकर स्थानीय ग्रामीण हुए एकजुट
चतरा, मई 17 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। शिवपुर रेलवे साइडिंग में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने की मांग को लेकर हाण्डु गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता लोकनाथ गंझू एवं संचालन जिला परिषद सदस्य देवन्ती देवी ने किया। बैठक में एनसीसी और वैरियंट कंपनी द्वारा स्थानीय प्रभावित परिवारों की लगातार अनदेखी पर चिंता जाहिर की। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि अब उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगा। इस मामले में उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा । ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन करते हुए रेलवे लोडिंग का कार्य को ठप कर दिया जायेगा। बैठक में मिश्रौल पंचायत मुखिया सुबेश राम , हाण्डु गांव के उमेश कुमार गंझू, राजेश गंझू, कामेश्वर गंझू, लखन गंझू, उगदेव गंझू, महेन्द्र गंझू, दीपक गंझू, रघुनाथ गंझू, अर्जुन गंझू, रीता देवी, फुखली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.