वाराणसी, जून 12 -- शिवपुर, संवाददाता। शिवपुर थाना क्षेत्र के ऊंदी ताल के पास शुक्रवार सुबह तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। शिवपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके भाग रहे साथी को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जो पिछले दिनों जीएसटी अधिकारी के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी का मुख्य आरोपी है। पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब 5:30 बजे शिवपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ऊंदी ताल के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस बल पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर अपराधी विशाल के पैर म...