सासाराम, मार्च 7 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शिवपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के पहले दिन छह मार्च को अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा भरा था। वहीं नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन शनिवार को पूर्व पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम ने बताया कि शिवपुर पैक्स चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया छह व सात मार्च तक की गई है। वहीं नौ और 10 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 11 मार्च को अभ्यर्थिता वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। मतदान 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नामांकन के दौरान श्रम प्...