शिवपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में गत दिनों शराब के नशे में गाली-गलौज करने का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया।
वाराणसी, मई 19 -- शिवपुर। शिवपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में गत दिनों शराब के नशे में गाली-गलौज करने का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। खरगपुर निवासी आकाश बाबू की तहरीर के अनुसार बीते शुक्रवार रात लगभग 10:30 बजे पड़ोसी चन्दन शराब के नशे में धुत्त होकर उसे गाली दे रहा था। आकाश बाबू ने इसका विरोध किया। इस पर चन्दन के साथी अवधेश व बृजेश भी वहां पहुंच गए। लाठी-डंडों और लात-घूसों से की पिटाई कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.