शिवपुर थानाध्यक्ष को कोर्ट ने किया तलब
वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी। सिविल जज (जूनियर डिविजन/एफटीसी 14) तरुण कुमार सिंह की कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में दो आरोपी निशांत सिंह और शीतांशु सिंह के खिलाफ कुर्की के आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने शिवपुर थानाध्यक्ष को नोटिस देकर एक जुलाई को तलब किया है। स्पष्टीकरण भी मांगा है। अभियोजन के अनुसार चितईपुर निवासी पीड़िता ने वर्ष 2024 में शिवपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि पीड़िता के पिता की मृत्यु कोरोना काल में हो गई थी। उसके पिता और विपक्षी संजय कुमार से घनिष्ठ सम्बन्ध रहा। संजय और उसकी पत्नी पीड़िता को घर ले गए। संजय के पुत्र निशांत सिंह (शिवम) ने 27 मई 2021 को दुराचार किया था। पीड़िता ने यह बात संजय और उसकी पत्नी को बताई तो उन्होंने निशांत से शादी कराने का भरोसा दिया। इसके बाद निशांत नौकरी के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.