वाराणसी, मार्च 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का शुक्रवार से शिवपुर और जलालगंज (जौनपुर) स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। दोनों स्टेशनों पर यह एक मिनट रुकी। शिवपुर स्टेशन पर सुबह 6.08 बजे स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने इसे हरी झंडी दिखाई। शिवपुर स्टेशन पर शटल ट्रेन रुकने से वरुणापार के यात्रियों को सहूलियत होगी। व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। वाराणसी कैंट स्टेशन से शटल सुपरफास्ट (गाड़ी संख्या 20401/20402) प्रतिदिन सुबह 5.55 बजे चलेगी। वह सुबह 6.07 बजे शिवपुर स्टेशन पहुंचेगी। एक मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी। शुक्रवार को शिवपुर स्टेशन पर इसके ठहराव के वक्त उत्तर रेलवे (लखनऊ) के अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव, कैंट स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.