बहराइच, जून 13 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच के शिवपुर क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार की सुबह बाजपुरवा गांव में तेंदुए का शाव ग्रामीणों ने देखा तो दहशत और बढ़ गई। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बाजपुरवा, गौढ़िया सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में तेंदुए बीते दो महीने सेजाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई मवेशियों का शिकार तेंदुए कर चुके हैं। जिससे आसपास के गांवों के लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ रात के समय खेतों, बागों और आबादी के करीब तक पहुंच रहा है। गौढ़िया निवासी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि बकरी व कुत्तों के शिकार के लिए तेंदुआ लगातार गांवों के आस-पास देखा जा रहा है। वन विभाग की टीम ने गांव में पिंजरे व ट्रैप कैमरे लगाए हैं, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका। उधर वनकर्मियो...