बहराइच, मार्च 20 -- शिवपुर,संवाददाता। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में तेंदुए की दहशत कम नहीं हो रही है। एक तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद भी गांवों के आसपास शिकार की तलाश में तेंदुए देखे जा रहे हैं। पगचिंहों को देखते हुए एक और पिंजरा लगाया गया है। ड्रोन से निगरानी के साथ ही वनकर्मियों की टीम भी लगातार प्रभावित क्षेत्र में गश्त कर रही है। संवाद कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। खेत अकेल न जाने का सुझाव वनकर्मी ग्रामीणों को दे रहे हैं, ताकि हमले से बचा जा सके। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के जरबधिया, पाठक पुरवा, गौड़िहा समेत आधा दर्जन गांवों में तेंदुए का खौफ बना हुआ है। खेतों में सरसों की कटाई के दौरान ग्रामीण दो दिनों से तेंदुए को देख रहे हैं। वन दरोगा शिव पांडेय, बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पिंजरा लगाया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.