शिवपुरी व जगदीशपुर के बीच खेला गया उद्घाटन मुकाबला
लखीमपुरखीरी, जून 7 -- तहसील मितौली के शिवपुरी गांव में आयोजित भुईहारे बाबा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में शिवपुरी और जगदीशपुर की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। शिवपुरी के कप्तान फैयाज गाजी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उद्घाटन मैच को देखने के लिए क्षेत्र के खेल प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ मैदान पर मौजूद रही। कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी कमेटी की ओर से किया गया। यह भी पढ़ें- केपी सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बाबा इलेवन और चोबर्स इलेवन ने मारी बाजी इस अवसर पर मुनीश र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.