शिवपुरी रोड पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन
रामपुर, मई 25 -- समोदिया। शिवपुरी रोड स्थित रुस्तमनगर छपर्रा पर सड़क किनारे नाली का निर्माण न होने और पानी की निकासी बंद होने के कारण जलभराव हो गया, जिससे आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। कई दिनों से शिवपुरी रोड छपर्रा की मुख्य सड़क पूरी तरह पानी में डूब चुकी है। इस मार्ग से रुस्तमनगर छपर्रा, लखीमपुर, इमरतपुर, शिवपुरी, पैगंबरपुर, हरनगला और खरदिया समेत करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों का रोजाना आना-जाना होता है। प्रदर्शन करने वालों में देवेन्द्र कुमार दिवाकर, अमित सक्सेना, पूर्व प्रधान मुमताज अहमद,सुनील कुमार, अनिल कुमार दानिश सैफी, रोहित सैनी, विक्की सैनी साजिद और जावेद अली समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.