शिवपुरी में भगवान शिव-पार्वती की मूर्तियों से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने निकाला जुलूस
शिवपुरी, अगस्त 6 -- शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव स्थित शिव मंदिर से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने पहले धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की और अब मामले में आरोपी सोनू उर्फ मिठुआ जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच अभी जारी है और वीडियो की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं हिंदू संगठनों ने आरोपी की हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई है। यह भी पढ़ें- ग्वालियर में गुंडागर्दी: सीबीआई एसआई की पत्नी-बेटियों को सड़क पर पीटामंदिर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.