अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली की बेतहाशा कटौती हुई। सोमवार को कहीं एबीसी गिरने के कारण और कहीं एबी केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही। बिजली न रहने से घरों के इंवर्टर जवाब दे गए और पानी की भी किल्लत से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे दिन बिजली की आवाजाही से 15 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे नियावां विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े क्षेत्र अन्तर्गत हसनू कटरा पुलिस चौकी के पीछे एबीसी जमीन पर गिर गई। इसके चलते नया पुरवा क्षेत्र में एक फेज की सप्लाई बाधित हो गयी। यह भी पढ़ें- आज नियावां क्षेत्र में पांच घंटे नहीं रहेगी बिजली वहीं पूर्वाह्न करीब 11 बजे शिवपुरी फीडर की सप्लाई को होल्ड कर दिया गया। उधर पूर्वाह्न 11 बजे नियावां विद्युत ...