बरेली, जून 21 -- संवाददाता आंवला से हरियाणा के लिए निजी बस पर कंडक्टरी कर रहे शिवपुरी के व्यक्ति की मौत हरियाणा में हो गई। गांव के हरकेश सिंह (40) पिछले दो सालों से एक डग्गामार बस पर कंडक्टरी करते थे। वह रोज की तरह बस पर गये थे, बस हरियाणा के पंचकुला जिला क्षेत्र के गोलपुरा गांव के पास एक अनाज भरी टैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें कुछ यात्रियों के हल्की चोटें आईं लेकिन कंडक्टर हरकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- शिवपुरी के कंडक्टर की हरियाणा में मौत मृतक की पत्नी सहित दो पुत्री एवं एक पुत्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...