देहरादून, जून 13 -- शिवपुरी जन विकास समिति की कार्यकारिणी की शनिवार को हुई बैठक में बदहाल सड़कों और जल निकासी व्यवस्था पर रोष जताया गया। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर नालियों और सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी शहरी विकास विभाग के अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। समिति के अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल और सचिव भगवती प्रसाद बधानी ने बताया कि चार जून को स्थानीय विधायक विनोद चमोली ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक बुलाकर शिवपुरी क्षेत्र की नालियों और सड़कों की मरम्मत एक सप्ताह के भीतर कराने के निर्देश दिए थे। उस दौरान अधिकारियों ने भी समिति पदाधिकारियों और विधायक के समक्ष समयबद्ध कार्य का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक क्षेत्र में न तो जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण शुरू हुआ है और न ही जर्जर...