बलरामपुर, फरवरी 13 -- ललिया संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा पारित लोक कल्याणकारी बजट पर जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा को लेकर शनिवार को मोहन लाल राम लाल इंटर कॉलेज, शिवपुरा में बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र एवं जिला संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के बजट में शामिल जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रावधानों की जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के साथ उन्हें जन-जन तक प्रभावी ढंग से प्रसारित करने की रणनीति तैयार करना है। विधायक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.