शिवपुरा गांव के पास जंगल में लगी आग
लखनऊ, अप्रैल 26 -- सर फोटो है ग्रुप में सरोजनीनगर,संवाददाता।बंथरा थाना क्षेत्र के शिवपुरा गांव (अंबेडकरनगर) के पास रविवार सुबह संदिग्ध हालात में जंगल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब दस बीघे का जंगल आग की चपेट में आ गया। हवा के चलते आग तेजी से फैलती गई और आसपास के इलाकों में धुआं व लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आग मकानों की तरफ बढ़ती जा रही थी। यह देखकर लोग घबरा गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- .किशुनपुरवा बंदी में लगी आग, वन क्षेत्र को भारी नुकसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.