शिवपुराण कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन
हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी। विष्णुप्रिया बैंक्वेट हॉल में आयोजित शिवपुराण कथा के पांचवें दिन मंगलवार को कथा वाचक कैलाश भट्ट ने श्रद्धालुओं को शिव-पार्वती विवाह एवं पार्वती तप की महिमा का विस्तृत वर्णन सुनाया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि माता पार्वती की अटूट भक्ति, तपस्या और समर्पण के फलस्वरूप भगवान शिव से उनका दिव्य विवाह संपन्न हुआ, जो श्रद्धा, विश्वास और त्याग का प्रतीक है। जिसमें यजमान मनोज खुल्बे, उनकी पत्नी कुमुद खुल्बे एवं पुत्र नितिन खुल्बे ने सपरिवार व्यास की पूजा की। कथा सुनने को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- शिवपुराण कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.