शिवपुराण कथा में पार्वती के जन्मोत्सव पर झूमे भक्त
उन्नाव, अगस्त 8 -- उन्नाव, संवाददाता। श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन जगत जननी मां पार्वती का दिव्य जन्मोत्सव आस्था व भक्ति भाव से मनाया गया। जन्मोत्सव की झांकी, मंगलगान और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा कथा पंडाल शिवमय हो उठा। भक्तों ने नाचते झूमते हुए उत्साह प्रकट किया। कथावाचक प्रशांत प्रभु जी महाराज ने मां पार्वती के दिव्य अवतरण का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि पर्वतराज हिमालय और माता मैना के घर आदिशक्ति ने पार्वती स्वरूप में अवतार लेकर संसार को धर्म, तप, त्याग, शक्ति और अटूट शिवभक्ति का संदेश दिया। मां पार्वती के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा और जय मां पार्वती तथा हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उत्सव मनाया। पूरा कथा पंडाल भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। इसके साथ ही आयोजित वैभव लक्ष्मी महायज्ञ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.