वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी। शिवपुरवा में डोर टु डोर कूड़ा उठान सेवा प्रभावित हो गई है। करीब दो सप्ताह से एल्युमिनियम फैक्ट्री के आसपास करीब 40 मकानों से वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन कंपनी के कर्मचारी कूड़ा उठान में लापरवाही बरत रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम में इसकी शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं मिला है। रविवार को तो कर्मचारी कूड़ा लेने नहीं आते हैं। शिवपुरवा निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 15 दिनों से घर-घर कूड़ा उठान की व्यवस्था प्रभावित हुई है। पहले भी सप्ताह में दो या तीन दिन ही कूड़ा लेने कर्मचारी आते थे, कुछ दिनों से यह व्यवस्था बेपटरी हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...