वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शिवपुर और जलालगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव होगा। दोनों स्टेशनों पर यह गाड़ी एक-एक मिनट रुकेगी। शिवपुर स्टेशन पर बतौर मुख्य अतिथि स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल सुबह 6:08 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह गाड़ी अप और डाउन साइड (गाड़ी संख्या-20401/20402) से शिवपुर में रुकेगी। इससे वरुणापार इलाके के लोगों को यात्रा में सहूलियत होगी।इसके अलावा शटल के समय में भी संशोधन किया गया है। यह 7 अप्रैल से लागू होगा। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार शटल सुपरफास्ट कैंट स्टेशन से सुबह 5.40 बजे प्रस्थान करेगी। शिवपुर स्टेशन पर 5.55 बजे, पिंडरा रोड हाल्ट पर 6.10 बजे, जलालगंज पर 6.2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.