इटावा औरैया, मार्च 2 -- सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व सभासद सत्यवती यादव के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। हाल ही में उनके परिवार में हुए निधन पर उन्होंने गहरा दुख प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर पार्टी कार्यकर्ता हर संभव सहयोग करेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है। त्योहारों का समय होने के बावजूद गरीब परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना कठिन हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती कीमतों और रोजगार के अभाव पर सरकार गंभीर नहीं है। ...