लखनऊ, जनवरी 23 -- समाजवादी नेता और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को सपा नेताओं द्वारा संगोष्ठी, पुस्तक विमोचन, भंडारे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत कई आयोजन किए गए। शिवपाल सिंह ने कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस और महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी की जयंती के दिन उनका जन्मदिन है। भाजपा सरकार में सनातन और संतों का अपमान हो रहा है। शिवपाल ने सपा को जिता कर अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। समाजवादी चिंतक दीपक मिश्र ने कहा कि हरिपुरा अधिवेशन में नेताजी बोस ने भारत में समाजवादी व्यवस्था की खुली पैरोकारी की थी l युवा सपा नेता राज तिवारी के काव्य प्रबंध शिवपाल एक सोच एक सफर का विमोचन हुआ। संगोष्ठी को पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, सपा राष्ट्रीय सचिव सुन्दर लाल लोधी, पूर्व मंत्री रा...