शिवनारायण सिंह का तबादला, स्कंद शुक्ल बने डीआईओएस
देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह का तबादला हो गया। उन्हें प्रयागराज में सहायक शिक्षा निदेशक पत्राचार शिक्षा संस्थान बनाया गया है। उनकी जगह अपर सचिव शोध स्कंद शुक्ल को डीआईओएस की जिम्मेदारी दी गई है।जुलाई 2024 में शिवनारायण सिंह ने देवरिया में जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। करीब दो साल के कार्यकाल में श्री सिंह पर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में अनियमितता बरतने का आरोप भी लगा। कई स्कूलों के प्रबंधकीय विवाद में भी उनका नाम सामने आया। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत शासन से की थी। मामले की जांच के लिए छ: बार कमेटी गठित हुई, लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई। जिला विद्यालय निरीक्षक के अचानक हुए तबादले से कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कुछ लोग इसे शासन स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.