पटना, दिसम्बर 18 -- पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार ने खेल विभाग से आग्रह किया है कि बक्सर में बने नये स्टेडिटम का नामकरण महान एथलीट और अर्जुन एवार्ड से सम्मानित शिवनाथ सिंह पर हो। इसको लेकर उन्होंने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि शिवनाथ सिंह बक्सर जिले के मंझरिया गांव के रहने वाले थे। वह देश के सर्वश्रेष्ठ लंबी दौड़ के धावक थे। शिवनाथ सिंह ने वर्ष 1974 में ईरान में आयोजित एशियन गेम्स में 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। 1978 में बैंकॉक में आयोजित एशियन गेम्स में दस हजार मीटर में रजत पदक जीता। इसके अलाव अन्य कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उन्होंने देश के लिए पदक जीता था। उनके नाम पर स्टेडियम का नामकरण उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.