शिवनाथ महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से, 16 टीमें लेंगी भाग
बोकारो, सितम्बर 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। स्व. शिवनाथ महतो मेमोरियल समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय स्व. शिवनाथ महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 एवं 24 सितंबर को कादालोवा फुटबॉल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में झारखंड और पश्चिम बंगाल की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट समिति के आयोजन सचिव संजय कुमार महतो एवं विश्वनाथ महतो ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। फाइनल मैच 24 सितंबर को शाम चार बजे आयोजित होगा। विजेता टीम को 30 हजार रुपये नकद एवं कप, जबकि उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद और कप प्रदान किया जाएगा। वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को 10-10 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: कुडू कप फुटबाल प्रतियोगिता 25 से, फाइनल में मुख्य अतिथि होंगे जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.