रामगढ़, फरवरी 4 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साईड स्थित शिवनगर कॉलोनी में बुधवार को स्थानीय श्रद्धालुओं की बैठक हुई। शिवमंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उप मुखिया प्रशांत कुमार ने और संचालन शत्रुघ्न साहनी ने किया। इसमें सर्वसम्मति से मई माह में पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 रुद्र महायज्ञ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि महायज्ञ का शुभारंभ 2 मई को कलश यात्रा के साथ होगा। 6 मई को पूर्णहुति के पश्चात 7 मई को वृहत भंडारे का आयोजन होगा। बैठक में ओमप्रकाश लाल, श्याम शाह, बसंत प्रसाद सोनी, धीरेंद्र कुमार बक्शी, मनीष कुमार बक्शी, सुभाष पांडेय, सुबोध यादव, संजय शर्मा, आकाश पांडेय, शिव मुंडा, जयप्रकाश शाह, करण पासवान, विक्की साव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.